चन्दौली डीडीयू नगर
क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अनार से लदी एक डीसीएम गाड़ी के चालक की मौत हो गई।
यह हादसा जफरपुरवा चौकी, थाना अलीनगर के अंतर्गत सिंघिताली बसंत नगर के पास हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम ने सड़क पर आगे खड़ी एक हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। उसे तुरंत एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल, चंदौली भेजा गया। मृतक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी रातून दास के रूप में हुई है।
अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।











Users Today : 1
Users This Year : 6241
Total Users : 18834
Views Today : 1
Total views : 37226