छात्राओं को थाना भम्रण करवाकर दी गई हेल्पलाइन की जानकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।   मिर्जामुराद थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा शनिवार को आराजी लाइन ब्लॉक के प्रतापपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पड़ने वाली छात्राओं को थाना परिसर में बुलवाकर भम्रण करवाने के साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

मिर्जामुराद थाने की मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला एसआई अनुजा गोस्वामी द्वारा छात्राओं को थाने पर बुलाकर भम्रण करवाने के साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पुलिस हेल्पलाइन 112 व वूमेन हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 व गुड टच व बैड टच के बारे में व सरकार द्वारा चलाए जा रहे

अन्य योजनाओं के बारे में प्रमुखता से छात्राओं को जानकारी दिया गया।इस अवसर पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, एसआई अजय तिवारी, एसआई सुमन साहू, महिला कांस्टेबल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।