हृदय गति रुकने से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर का निधन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध गहमर (पकड़ी पट्टी) निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्रीनिवास उपाध्याय उर्फ एस.एन. उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया। वे अपने दाहिने आंख के ऑपरेशन के बाद वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित पूर्वांचल नेत्रालय में भर्ती थे।

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

श्रीनिवास उपाध्याय भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा दे चुके थे। सेना में रहते हुए उन्होंने कंबोडिया में भी तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थीं। वे अनुशासन, सादगी और देशभक्ति के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जाने जाते थे।

परिवार में उनकी पत्नी सहित दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र कोलकाता रेलवे में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में अपनी सेवाएं दे रहा है। उनके निधन से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।