शिक्षा से सफलता” का एक साल पूरा: कैथी में जुटे प्रशासनिक दिग्गज, निःशुल्क शिक्षा के संकल्प ने भरा जोश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। कैथी निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को जमीन पर उतारने वाली “शिक्षा से सफलता” संस्था का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह बुधवार को कैथी, वाराणसी में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा, प्रशासन और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को एक मंच पर ला दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मंडल  दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने “शिक्षा से सफलता” को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के लिए आशा की मजबूत किरण बताया।

संस्था के संस्थापक

• एच. एन. सिंह (सेवानिवृत्त डीआईजी, पूर्व आईपीएस),

• आर. के. सिंह (पूर्व अपर निर्यात आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सलाहकार),

• रमेश चंद्र पाण्डेय (सेवानिवृत्त संयुक्त विकास आयुक्त)
ने संस्था के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में कैथी गांव व क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ व प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्यामाचरण पाण्डेय (सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी), नवीन सिंह (सेवानिवृत्त आईएफएस), कृपाशंकर पाण्डेय (सेवानिवृत्त शिक्षक, महाराष्ट्र सरकार), हरिबंश सिंह, डॉ. गायत्री प्रसाद सिंह (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. रामशंकर सिंह, नामवर सिंह (सेवानिवृत्त सेना अधिकारी), बृजेश सिंह, राजा यादव, ऋषभ सिंह (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय), अजय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद प्रेरणादायी वक्तव्यों का क्रम चला। कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश जायसवाल ने किया, जबकि अंत में जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ।

उल्लेखनीय है कि “शिक्षा से सफलता” संस्था वर्तमान में 30 मेधावी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। यह आयोजन महामना मदन मोहन मालवीय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा और प्रेरणा प्रदान की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।