वाराणसी। 25 दिसंबर को जहां एक ओर पूरी दुनिया क्रिसमस का पर्व मना रही थी, वहीं शिव की नगरी काशी में शिवभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। हिस मर्सी मैनी मीन्स फ़ाउंडेशन की ओर से ब्रहर्षि देवरहा बाबा के आशीर्वाद से विगत चार वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शिवमहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सिगरा–महमूरगंज स्थित निराला नगर कॉलोनी के एक निजी लॉन में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह दयाल उपस्थित रहे।

शिवमहोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन के साथ शिव–पार्वती एवं राधा–कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लिया और अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनजीओ के सभी सदस्यों अनुराग पाण्डेय, अवनीश पांडे, राकेश चौबे, आलोक सिंह, सब्बू पाठक, सुमित सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक शुक्ला, शिवम सिंह, सूरज गुप्ता, सुष्मिता सिंह, अंजली मौर्य एवं राधिका वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिवमहोत्सव को लेकर क्षेत्र में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827