पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा व्यापारी बन्धुओं के साथ की गई गोष्ठी ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा व्यापारी बन्धुओं के साथ एक महत्वपूर्ण एवं संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

 गोष्ठी का उद्देश्य सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस–व्यापारी समन्वय को सुदृढ़ करना रहा ।

 थाना स्तर पर व्यापारियों के साथ प्रत्येक माह बैठक कर संवाद स्थापित किये जाने व उनकी स्थानीय समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को दिये गये निर्देश ।

गोष्ठी के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:
1. ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का गठन:-
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा जिला स्तर पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिसमें कुल 11 व्यापारी बन्धुओं को सम्मिलित किया जाएगा।
• यह कमेटी यातायात व्यवस्था से जुड़े व्यावहारिक सुझाव उपलब्ध कराएगी।
2. मासिक बैठक का प्रावधान:
• उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी की प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यातायात संचालन में आ रही समस्याओं, सुधारात्मक उपायों एवं जनसहयोग आधारित समाधान पर चर्चा की जाएगी।
3. जाम-प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय कमेटियां:
• जिन थानाक्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति अधिक रहती है, वहां 05-05 व्यापारियों की स्थानीय कमेटी गठित की जाएगी, जो जाम के कारणों की पहचान कर उनके निवारण हेतु ठोस सुझाव उपलब्ध कराएगी।
4. साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता:
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा व्यापारियों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग कॉल, ऑनलाइन ऑर्डर/जॉब ऑफर, निवेश एवं लॉटरी में अवास्तविक लाभ जैसे साइबर फ्रॉड की प्रचलित विधाओं की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया गया।
5. डिजिटल लेनदेन में सावधानी:
• व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि डिजिटल लेनदेन केवल सुरक्षित एवं प्रमाणित प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही करें ।
• किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम थाने पर शिकायत दर्ज कराएं।

6. सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता:
• सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए ।
• कैमरों का कवरेज सड़क, प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार एवं आसपास के क्षेत्र को समाहित करे, यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
7. अवैध पार्किंग पर नियंत्रण:
• व्यापारियों को स्वयं, अपने कर्मचारियों एवं ग्राहकों को सड़क पर अवैध पार्किंग न करने तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात सुचारु बना रहे।
8. कर्मचारियों का सत्यापन:
• प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की नियुक्ति से पूर्व उनकी पृष्ठभूमि जांच, पहचान पत्र एवं स्थानीय पते का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना को रोका जा सके।
9. स्वर्ण एवं आभूषण व्यवसाय से संबंधित निर्देश:
• स्वर्ण व्यवसायियों को निर्देशित किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सोना/चांदी की खरीद न करें।
• खरीद से पूर्व संबंधित दस्तावेजों की वैधता की गहन जांच करें तथा किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें ।
10. व्यापारियों के सुझावों पर आश्वासन:
• गोष्ठी के दौरान व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं ज्ञापनों पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया गया कि सभी मामलों के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा व्यापारी बन्धुओं के साथ एक महत्वपूर्ण एवं संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस–व्यापारी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। गोष्ठी में जिला स्तर पर 11 व्यापारियों को सम्मिलित करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के गठन तथा उसकी मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए,

ताकि यातायात से जुड़ी समस्याओं का व्यावहारिक एवं जनसहयोग आधारित समाधान निकाला जा सके। साथ ही, जाम-प्रभावित थानाक्षेत्रों में 05-05 व्यापारियों की स्थानीय कमेटियां गठित कर जाम के कारणों एवं निवारण पर सुझाव लेने की व्यवस्था की गई। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा व्यापारियों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग कॉल, फर्जी ऑनलाइन ऑर्डर, जॉब ऑफर, निवेश व लॉटरी से जुड़े साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए

सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, संदिग्ध लिंक से बचाव तथा साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, अवैध पार्किंग रोकने, कर्मचारियों के सत्यापन, स्वर्ण-आभूषण की खरीद में सतर्कता बरतने तथा व्यापारियों के सुझावों के शीघ्र निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई