ओडिशा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

ओडिशा   के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
मुठभेड़ के बाद एक माओवादी की पहचान ओडिशा के टॉप माओवादी नेता गणेश उइके के रूप में की गई है,

जिस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों को वांछित था और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त अभियान चलाया गया था, इसी दौरान मुठभेड़ हुई। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी करने के औजार के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे।

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।