मिर्जामुराद। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को आर.जे.शंकरा आई हॉस्पिटल और आशा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 55 लोगों का नेत्र जांच किया गया जिसमें 20 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।आर.जे शंकरा हॉस्पिटल के डॉक्टर पारुल और अंशु ने बताया कि जिन 20 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए है
उनका ऑपरेशन बस द्वारा हॉस्पिटल ले जाकर सोमवार को किया जाएगा।वही अन्य मौजूद मरीजों को डॉक्टर द्वारा दवा व ड्रॉप वितरण किया गया।टीम द्वारा बताया गया कि ये आगे भी अन्य गांवों में ऐसे ही जांच कैंप लगाकर निःशुल्क प्रशिक्षण किया जाएगा।
इस अवसर पर कैंप ऑर्गनाइजर पंकज त्रिपाठी, नर्सिग स्टाफ संजू, दीपक सिंह, लालमणि, अमित राजभर, अमृता, जनक, मनोज सिंह, आंचल, नंदनी, पलक सिंह, अखिलेश, सर्वेश, कुलदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









Users Today : 13
Users This Year : 23955
Total Users : 36548
Views Today : 14
Total views : 71830