विगत रात्रि 24-12-2025 को थाना गहमर क्षेत्र में घटित हुई हत्या से सम्बन्धित घटना स्थल का डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा निरीक्षण किया गया। घटना से सम्बन्धित 01 मृतक विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर का शव आज सुबह क्षेत्र में ही स्थित तालाब से बारामद हुआ था एवं 01 मृतक सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पट्टी बाबूराय गहमर, थाना-गहमर का शव सायं उसी तालाब से बरामद हुआ है। घटना से सम्बन्धित तीसरे पीड़ित के सम्बन्ध में खोजबीन जारी है। तालाब में एसडीआरएफ एवं जनपद पुलिस के द्वारा सघन खोजबीन की जा रही है

डीआईजी वाराणसी रेंज द्वारा पीड़ित परिवार से थाना गहमर पर मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई एवं सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वासन दिया गया। इस घटना के सम्बन्ध में वादी विकास सिंह पुत्र संजय सिंह गांधी, निवासी ग्राम खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर, जनपद-गाजीपुर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-276/2025 धारा-191(2), 191(3), 103(1), 61(2), 238, 3 (5) बीएनएस बनाम अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह आदि 11 नफर व अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
इस प्रकरण में डीआईजी वाराणसी रेंज द्वारा निम्न निर्देश पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर को दिए गए है:-
(आई) तीनों पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए एवं दोनों गांवों तथा आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस की व्यापक उपस्थिति एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। (ई) यह संज्ञान में आया कि आज की घटना से सम्बन्धित दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था एवं माह सितम्बर-2025 में दोनों पक्षों के विवाद को लेकर 02 मुकदमें पंजीकृत किए गए थे। इन 02 मुकदमों से पूर्व भी आरोपी पक्ष पर अन्य व्यक्तियों के द्वारा मुकदमें पंजीकृत है। इन सभी मुकदमों की अग्रिम विवेचना एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम गठित की जाए एवं तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक-गहमर, तत्कालीन हल्का प्रभारी एवं तत्कालीन विवेचक के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
(आईआईआई) आज की घटना से सम्बन्धित मुकदमें में विवेचना हेतु टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराते हुए विधिक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503