मीरजापुर
25 दिसम्बर 2025- माघ मेला-2025-26 प्रयागराज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद मीरजापुर से कुल 100 होमगार्ड्स मय कन्टीजेन्ट इंचार्ज बी०ओ०, दिनेश कुमार मिश्रा एवं बी०ओ० परशुराम को पी०ए०सी० की 02 बसों से विन्ध्याचल पाठक, जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स मीरजापुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
जनपद मीरजापुर से 50 होमगार्ड्स माघ मेला क्षेत्र की जहां यातायात व्यवस्था को संभालेंगे वहीं 50 सामान्य श्रेणी के होमगार्ड्स मेला में बाहर से आने वाले स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर यात्रियों को पहुंचाने में मदद करेंगे। रवाना होने से पूर्व जिला कमाण्डेन्ट, विन्ध्याचल पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि माघ मेला क्षेत्र यात्रियों / स्नानार्थियों के बीच में मीरजापुर के होमगार्ड्स जवानों को जाने का अवसर प्रथम बार मिला है। अतः ड्यूटी के साथ-साथ बाहर के यात्रियों के साथ सेवा भाव का सलूक किया जाए ताकि मीरजापुर/विन्ध्य धाम से गए होमगार्ड्स की सेवाओं का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे। त
त्समय अधोहस्ताक्षरी के साथ जिला कमाण्डेन्ट के सहायक संतोष शर्मा, बी०ओ० रविन्द्र कुमार, बी०ओ० मनोज कुमार सिंह, बी०ओ० सुखचन्द्र मिश्रा, बी०ओ० प्रमोद कुमार, बी०ओ० अजय सिंह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित कंतित शरीफ में हजरत ख्वाजा इस्माईल चिश्ती रहमतुल्ला अलैह का सलाना उर्स (मेला) को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद मीरजापुर के 100 होमगार्ड्स की ड्यूटी लगायी गयी है।










Users Today : 13
Users This Year : 23955
Total Users : 36548
Views Today : 14
Total views : 71830