वाराणसी। पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में 25 दिसंबर 2025 को वार्षिक समारोह ‘धरोहर’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता पांडेय, रजिस्ट्रार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रहीं,जबकि डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेष रूप से ‘दादाजी की छड़ी’, ‘छत्रपति शिवाजी’ तथा ‘स्कूल टाइम’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सशक्त मंचीय प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अर्चना पांडेय द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 32
Users This Year : 23974
Total Users : 36567
Views Today : 88
Total views : 71904