“उन्नाव रेप केस की पीड़ित और उसकी मां ने राहुल-सोनिया से तीन मदद मांगी है। कहा, सुप्रीम कोर्ट में सेंगर के खिलाफ केस लड़ने के लिए एक टॉप वकील दिलाने में मदद करिए। राहुल ने मदद का भरोसा दिया है।
रेप पीड़िता ने यह भी कहा कि उनके परिवार को खतरा है। इसलिए ऐसे राज्य में शिफ्ट किया जाए, जहां कांग्रेस का शासन है। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित के पति ने राहुल गांधी से बेहतर नौकरी का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस पर ध्यान देंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने रेप पीड़ित के परिवार को आश्वासन दिया कि वे हर संभव मदद की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें न्याय और सुरक्षा मिले।
तीन मांगें-
• रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस लड़ने के लिए टॉप लेवल का वकील।
• कांग्रेस शासित राज्य में परिवार को शिफ्ट किया जाए।
• पीड़ित के पति को बेहतर नौकरी।











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503