डीडीयू नगर
इंजीनियरिंग प्लांट डिपो प्रशासन व ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलॉईज यूनियन बीच स्थाईवार्ता तंत्र सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
वार्ता में मुख्य कारखाना प्रबंधक उपमुख्य इंजीनियर ट्रैक मशीन, अधिशासी इंजीनियर पी.डी. ट्रैकमशीन और वरिय कार्मिक अधिकारी उपस्थित थे। स्थाई वार्ता कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया।
सभी वांछित कर्मचारियों को आवास भत्ता एरियर का भुगतान, ससमय सिनियरीटी लिस्ट प्रमोशन, इम्प्लाइज चार्ट, वार्षिक प्रमोशन कैलेंडर, पोस्ट अपग्रेडेशन के अनुसार सेफ्टी उपकरण और मशीनों के रखरखाव सड़क, शौचालय, इलैक्ट्रिक कनेक्शन, बेस चकसिंकदर व रांची रोड एवं बख्तियार नवनिर्मित शेडो में मूलभूत सुविधा सभी कार्यालयों में कम्प्यूटर, पीड़ी इंस्टीट्यूट में जीम, व्यायामशाला, महिला कामन रूम आदि लगभग 20 मुद्दे पर चर्चा हुई।
प्रशासन के तरफ से सभी मुद्दों को 2 महीने के अंतर्गत ठीक करने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के द्वारा कहां गया कि जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः संचालित किया जाएगा।
यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मुख्य कारखाना प्रबंधक को शो प्लांट और उपमुख्य इंजीनियर ट्रैक मशीन महोदय को बुके देकर अभिवादन किया।
स्थाई वार्ता में एस0के0शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्त्म्थ् सह केंद्रीय संगठन मंत्री हाजीपुर केशव ज्योति अध्यक्ष पीड़ी, अभिराम कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रिका यादव सचिव पीड़ी , मृत्युंजय कुमार कोषाध्यक्ष, प्रभात कुमार, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, शिवशंकर यादव,सुधीर कुमार प्रतिश कुमार, सीमा कुमारी, सत्यानंद, अंथोनी नीरज पाठक, राजबाबू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-अलीम हाशमी











Users Today : 6
Users This Year : 23948
Total Users : 36541
Views Today : 6
Total views : 71822