चन्दौली कंदवा थाना क्षेत्र
कंदवा थाना क्षेत्र के पई, कुशी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव निवासी पारस बिन्द के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे पारस बिन्द अपने पालतू कुत्ते के साथ शौच के लिए गांव के बाहर निकले थे।
इसी दौरान अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से डेढ़गांवा फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पोल से टूटकर जमीन पर गिरी हुई थी। घना कोहरा होने के कारण तार दिखाई नहीं दिया और पारस बिन्द व उनका पालतू कुत्ता दोनों उसके संपर्क में आ गए।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर कंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक पारस बिन्द के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट-अलीम हाशमी










Users Today : 35
Users This Year : 18885
Total Users : 31478
Views Today : 83
Total views : 62578