प्रयागराज मे बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण विक्रेता को गोली मार कर लूट लिए चांदी और सोने के जेवरात

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देशन मे एसओजी यमुनानगर सहित पुलिस की टीम गठित

प्रयागराज के यमुनापार मे करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली। लूट लिए एक किलो चांदी और 4 से 5 ग्राम सोने के जेवरात। बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम। सर्राफा व्यापारी चंदन सोनी को बदमाशों ने मारी दो गोली। एक गोली शरीर को छूते हुए चली गई। जबकि दूसरी गोली पेट में लगी,घायल। मामला करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ेडीह और भीरपुर के बीच का बताया जा रहा है।

मौके पर पुलिस फोर्स के अलावा डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव मौजूद। जांच पड़ताल जारी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को हर हाल में पकड़ने के लिए डीसीपी विवेक चंद्र यादव के निर्देशन मे पुलिस और यमुनानगर एसओजी टीम जांच मे जुटी।

 

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई