चन्दौली इलिया
रामशाला गांव में इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर अलाव जलाने का सहारा लिया। गांव के चौराहों, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर लोग आग जलाकर तापते हुए नजर आए।
विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और मजदूर वर्ग पर ठंड का अधिक असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे दैनिक जीवन और कामकाज प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय लोग देर से घरों से निकल रहे हैं, वहीं खेतों में काम करने वाले किसान भी ठंड से परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 43
Users This Year : 18893
Total Users : 31486
Views Today : 99
Total views : 62594