चहनियां चन्दौली
सोमवार की सुबह समाजसेवी आरबी यादव ने संघर्षशील एवं मेहनती दलित महिला नेत्री रीता चिरई को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके सामाजिक संघर्ष, आत्मसम्मान और समाज के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की गई।
बताया जा रहा है कि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी चन्दौली की ओर से रीता चिरई को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की गई।
समाजसेवी ने कहा कि रीता चिरई जैसी जुझारू और संघर्षशील महिलाओं का नेतृत्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर राजेश कुमार (शिक्षा मित्र), महगांव के भावी प्रधान अजय कुमार, एम लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार ‘सोनी’ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में रीता चिरई के संघर्षों की सराहना करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820