सैयदराजा (चंदौली)
उत्तर प्रदेश के बरेली में 21 दिसम्बर को सम्पन्न हुए 10 पैरा पावर लिफ्टिंग में सैयदराजा क्षेत्र के काजीपुर गाँव निवासी दिव्यांग सिन्धु यादव ने कास्य पदक जीतकर पूरे धान के कटोरे में अपनी महकती खुशबू बिखेर दिया।
जिससे पूरे नरवन इलाके के लोग गद् गद् हो गये। इतना ही नहीं सैयदराजा विद्यालय का छात्र होने की वजह से सोमवार को नेशनल इण्टर कालेज सैयदराजा के सभागार में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने दिव्यांग खिलाङी सिन्धु यादव को जीत की बधाई दी आयोजित सम्मान समारोह में अध्यापकों ने खिलाङी का सम्मान किया ।
इस अवसर पर उनके कोच रहे डा0 भारत भूषण सिंह ने कहा कि यह हमारे नरवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि सिंधु यादव को आगे भी विद्यालय परिवार से पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा । साथ ही सभी बच्चों को आगे बढने के लिए खेल कूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया ।
उल्लेखनीय रहे कि विगत् कई वर्षों में एथलेटिक्स और पावर लिफ्टिंग में कई पदक जीतने का गौरव हासिल कर चुकें हैं ।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820