नई दिल्ली
नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित मेपल गोल्ड़ रेडिसन ब्लू में नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा नटराज फैशन वीक सीजन 120 का भव्य आयोजन किया गयां। सीजन 120 के फैशन शो और सिंगिंग कार्यक्रम में लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
लायन गुलफाम, तिलक खेड़ा, राजेश शर्मा अध्यक्ष प्रकृति भक्त फाउंडेशन, गुरु राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, अमित राय व बैजनाथ जैसी जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व रेशमा गोधरा, जावेद खान, नीरज कुमार, राजेंद्र डोगरा, जूलियन जॉन, प्रदीप कुमार आदि ने सेलिब्रिटी सिंगर और सीनियर मॉडल संजीव सुरमा व संदीप दुग्गल ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की।
नटराज फैशन वीक के ऑडिशन में मिस्टर सिद्धेश जाधव, मिसेज स्वर्णालता प्रकाश, मिसेज सुचित्रा सुमन व मिस्टर लव इन किंग ऑड़िशन जूरी रहे। इस शो में मिस मुस्कान ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर रही। दूसरे स्थान पर समीक्षा सिंह व तीसरे स्थान पर मेघना रही। इरम बेस्ट मॉडल रही। शो में लाइव मेकअप की क्लास भी दी गई।
पहला लाइव मेकअप हिमानी मेकओवर व दूसरा लाइव मेकअप पूनम सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट द्वारा किया गया। ब्राइडल कंपटीशन में रूपाली विनर रही। किरण शर्मा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ने मेकअप में सहायता की। पवन गेरा द्वारा शो को होस्ट किया गया।
नटराज क्लब के अध्यक्ष लकी कश्यप ने बताया कि यह उनका120 वां इवेंट था।
इस इवेंट में बीके प्रतिभा बहन राजयोग शिक्षिका माउंट आबू राजस्थान, प्लेबैक सिंगर पंकज अंबरसरिया, राकेश देवी हुड्डा, राजवीर सोलंकी, कुसुम लता कौशिक, सीमा, गुलशन चौधरी, वीके शर्मा, मुकेश भोगल, गुरु राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, राजेश अध्यक्ष प्रकृति भक्त फाउंडेशन, मोनिका राज, सरिता सिंह राठी गोल्ड मेडलिस्ट वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 को ग्रेट इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लकी कश्यप ने बताया कि नटराज फैशन वीक का फाइनल आयोजन अप्रैल 2026 में होगा।
कार्यक्रम में मुकेश जैन, मुकेश भोगल, सागर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर अमरदीप गुप्ता, विपुल जैन बागपत, तरुण, निवेश, राजेश चौहान, मुकेश भोगल, पंकज बात्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन











Users Today : 3
Users This Year : 6243
Total Users : 18836
Views Today : 4
Total views : 37229