नो योर कॉलेजेस केवाईसी आइडिया टैंक: स्टार्टअप बूटकैंप का दूसरा दिन 18 दिसंबर को सनबीम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, भगवानपुर ब्रांच में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नो योर कॉलेजेस केवाईसी आइडिया टैंक: स्टार्टअप बूटकैंप का दूसरा दिन 18 दिसंबर को सनबीम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, भगवानपुर ब्रांच में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस बूटकैंप में सनबीम ग्रुप समूह के सभी ब्रांचों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को बेहद जीवंत बना दिया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप की बुनियादी समझ देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विचार-विमर्श, प्रश्नोत्तर सत्र और मेंटर्स के साथ संवाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों की सक्रिय सहभागिता ने यह दर्शाया कि वे स्टार्टअप संस्कृति और नए विचारों को लेकर कितने उत्सुक और जागरूक हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष अरोरा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष – अनुप्रयुक्त कला विभाग, दृश्य कला संकाय, बीएचयू तथा डिजाइन इनोवेशन सेंटर, बीएचयू के समन्वयक) उपस्थित रहे। केवाईसी की ओर से डॉ. श्रीयांशु जायसवाल (सीईओ – नो योर कॉलेजेस) और श्री सार्थक गुप्ता (सीओओ – नो योर कॉलेजेस) ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

मेंटर्स के रूप में श्री राहुल खत्री (आईआईएम बैंगलोर से, संस्थापक – ऑराएक्स), श्री विवेक द्विवेदी (राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, एनआईएसईआर से स्नातक, संस्थापक – साइएस्ट्रा) और आईआईटी बीएचयू से देवेश शिरेगोंड भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

सनबीम भगवानपुर में आयोजित यह दूसरा सत्र (पहला संत अतुलानंद में १७ दिसंबर को हुआ था) केवाईसी स्टार्टअप बूटकैंप की सफलता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने वाराणसी के छात्रों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।