थाना कन्दवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध तमंचा व एक जिन्दा करातूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

चंदौली कंदवा

आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह के नेतृत्व में आज दिनाँक 10.09.2025 को समय 02.30 बजे थाना कन्दवा पुलिस द्वारा तलाशपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा करातूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.आकाश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी पाड़ी थाना चाँद जिला कैमूर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष 2. अरुण कुमार पुत्र स्व0 जोखन गोड़ निवासी पाड़ी थाना चाँद जिला कैमूर बिहार उम्र करीब 18 वर्ष के रुप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 82/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई