चन्दौली डीडीयू नगर
परिवर्तन सेवा समिति के तत्वाधान में बढ़े हुए ठंड को देखते हुए निशुल्क नया कपड़ा जीन्स व शर्ट वितरण का आयोजन किया गया।
जिसमे लगभग 50 ट्राली चालको को कपड़ा किया गया। इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि हमारे समिति का लक्ष्य है गरीबों और असहयों की सेवा करना।
इसी क्रम में मंगलवार को हम सभी लोग विभिन्न गांव से आए हुए ट्राली चालक भाइयों को जरूरतमंदों में ठंड से बचाव के लिये नए कपड़े का वितरण किया गया। आगे भी हम लोग कंबल वितरण करेंगे जीससे ठंड के वजह से किसी भी असहाय की जान न जा सके।
समिति के सहसंयोजक दिलीप जायसवाल ने कहा कि समिति का लक्ष्य हर वर्ष 1000 कंबल वितरण करने का है विभिन्न गांव से लिस्ट आ चुकी है हम सब क्रमवार वहां जाकर कंबल वितरण करने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, अरविंद जायसवाल बाबा, प्रदीप गुप्ता, चलेश्वर कुमार राहुल, निखिल गुप्ता, लक्की सेठ, उत्कर्ष श्रीवास्तव, मो. समीम, शुभम निगम, रौनक सेठ, अतुल यादव, मनिंदर आर्या, अनिकेत जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 126
Users This Year : 6227
Total Users : 18820
Views Today : 237
Total views : 37209