विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन मे विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण महा अभियान – 2025 के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग हेतु अवशेष क्षेत्रों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराये जाने एवं जिलाधिकारी, चन्दौली द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में अन्तर्विभागीय वृक्षारोपणों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर करने हेतु सम्बन्धित विभागों/अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि वृक्षारोपण क्षेत्रों में यदि कोई पौधे मर / सूख गये हो, उन्हें पुनः रोपण कराकर मानक के अनुसार सफलता सुनिश्चित किया जाये। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रस्तुत आख्या पर की समीक्षा कर ए०पी०ई०, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, वाराणसी को निर्देशित किया

कि रौना ग्राम सभा में प्रस्तावित एस०टी०पी० निर्माण हेतु भूमि क्रय करने में आ रही कठिनाईयों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी, पं० डी ०डी० यू ० नगर से सम्पर्क कर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुये कार्यवाही से आगामी बैठक में समिति को अवगत कराना सुनिश्चित करें तथा डी०पी०ओ०, नमामि गंगे को निर्देशित किया गया कि जिला गंगा प्लान बनाने हेतु जनपद के key Issue के अनुसार सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क कर पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार कर प्रभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

बैठक के दौरान बी.शिवशंकर प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर, ए०आर०टी०ओ० डॉ सर्वेश गौतम एक्सियन चंद्रप्रभा हरेंद्र कुमार, डी पी ओ नमामि गंगे दर्शन निषाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई