डालिम्स सनबीम चकिया के विद्यार्थियों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में परचम लहराया ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

संविधान दिवस के दिन डालिम्स सनबीम चकिया के विद्यार्थी गणों ने सैयद राजा सनबीम स्कूल में आयोजित की गई वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। अपनी दमदार प्रदर्शन के बल पर संविधान दिवस पर आयोजित डिबेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले की पहली सर्वश्रेष्ठ डिबेट टीम उभरकर सामने आई। बच्चों ने अपने दमदार प्रदर्शन से ऐसे रोचक तथ्यों पर बात किया।

जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों के ज्ञान प्रवाह की प्रशंसा की। डालिम्स सनबीम चकिया के विद्यार्थी गणों ने इस वाद विवाद प्रतियोगिता में एक तरफा प्रदर्शन किया। इसके पहले भी सैयद राजा सनबीम स्कूल में विद्यार्थियों ने आयोजित हर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वाद विवाद प्रतियोगिता में दिव्या त्रिपाठी, साक्षी, अंशिका, आर्यन, शुभम, आलोक,भूमि, प्राजंल, प्रिया अभिनव, समीर और ईशा जैसे विद्यार्थी गण सम्मिलित रहे और यह सभी विजेता बने।

वहीं दूसरी तरफ विद्यालय के 30 विद्यार्थी जो अमृता विद्यापीठम के द्वारा आयोजित क्वेस्ट में भाग लेने के लिए सनबीम वरुणा वाराणसी पहुंचे। इन सभी बच्चों ने दो महीने पहले अमृता विद्यापीठम द्वारा आयोजित की गई क्वेस्ट प्रतियोगिता में पहले से ही फाइनल में जगह बना ली थी। प्रतियोगिता इतनी जटिल थी कि बच्चों ने अपना हर संभव प्रयास किया।

लेकिन वह राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाए। बच्चों की मेहनत देख एडिटोरियल हाल में उपस्थित सभी बच्चों ने और उनके अभिभावकों और अध्यापकों ने विद्यालय के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का करतल ध्वनि से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर बीपी सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि संविधान दिवस पर जिस तरह से बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह उनकी उत्सुकता, कुशलता और अध्यापकों के अथक प्रयासों से संभव हो सका है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विवेक प्रताप सिंह ने सबसे पहले सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां कि निश्चित तौर पर बच्चों का मनोबल और ज्यादा बढ़ जाता है। जब यह बच्चे अपने जिले के अन्य स्कूलों में जाकर और जिले के कई विद्यार्थियों के साथ परस्पर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और उसे जीतते हैं।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार, उप प्रधानाचार्य अभय कुमार त्रिपाठी, हेडमिस्ट्रेस मोनिका सिंह ,माधुरी, पवन, इमरान, संजय उपाध्याय और निधि माम उपस्थित रही।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई