चन्दौली डीडीयू नगर। दवा व्यवसायी रोहितास पाल की हत्या के एक सप्ताह बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच, स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा ने बुधवार अपराह्न 1:30 बजे मृतक रोहितास पाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
पत्रकारों से बात करते हुए आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी दबाव या प्रभाव में आकर हत्या का गलत खुलासा किया जाता है या निर्दोष लोगों को फंसाया जाता है, तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ एक साथ ‘हल्ला बोल’ आंदोलन चलाया जाएगा।
सिन्हा ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में “मुंह में राम बगल में छुरी” की स्थिति है और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सांसदों और विधायकों की कोई हैसियत नहीं है कि वे किसी की मदद कर सकें, जबकि अफसरशाही बढ़ी हुई है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने इस स्थिति की निंदा की। मोनू जायसवाल ।











Users Today : 31
Users This Year : 6369
Total Users : 18962
Views Today : 118
Total views : 37530