प्रेस को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जैसे देश में भाजपा सरकार आने से स्विस बैंक से काला धन नहीं आये व अच्छे दिन नहीं आये, जैसे धारा ३७० हटने से आतंकबाद समाप्त नहीं हुआ, ज़ैसे नोटबंदी करने से काला धन नहीं पकड़ाया और लोग परेशान हुवे उसी तरह एस आई आर भी भाजपा सरकार का एक प्रोपगैंडा है इससे देश को आम व्यक्ति को कोई फ़ायदा होने वाला नहीं है यद्यपि लोग परेशान होंगे कष्ट झेलेंगे और भाजपा इसकी आड़ में अपना फर्जी प्रोपगैंडा चलाएगी।
कॉंग्रेस ज़िलाध्यक्ष चंदौली श्री अरुण द्विवेदी ने कहा कि एस आई आर की जटिल प्रक्रिया केवल लोगों को परेशान करने के लिये थोपीं गई है,सरकारी स्कूलों के टीचरों को BLO बनाकर सरकार अपना प्रोपगैंडा कार्य करवा रही है जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ग़रीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।सरकार को पंचायत चुनाव व विधानसभा लोकसभा चुनाव एक ही वोटर लिस्ट से करानी चाहिये। ज़िला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली सरकार से यह माँग करती है
कि एस आई आर के तहत फॉर्म भरने की तिथि कम से कम तीन महीने और बढ़ाई जाय। शहर कॉंग्रेस कमेटी मुगलसराय के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग BLO के ऊपर इतना प्रेशर बनाकर प्रोपगैंडा कार्य करवा रही है कि काम के दबाव में BLO आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, अबतक १६ BLO ने अलग- अलग जगहों पर एस आई आर से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त अवसर पर गंगा प्रसाद दया राम पटेल राकेश पाठक राकेश सिंह असद इकबाल संतोष चौबे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी










Users Today : 1
Users This Year : 6339
Total Users : 18932
Views Today : 1
Total views : 37413