चन्दौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गोदाम सभी राजकीय बीज गोदामों पर गेहूँ का बीज यथा PBW-343, DBW-222, DBW-187, WH-1270, HD-3298 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसे सभी किसान भाईयों का 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। सभी किसान भाईयों को अवगत कराना है कि अब तक सभी राजकीय बीज गोदामों से 4024 कु० गेहूँ, 99.40 कु० मटर, 129 कु0 मसूर, 15 कु0 सरसों तथा 340 कु0 मसूर का बिक्री 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा चुका है। इसके अलावा तोरिया का 250 पैकेट, 1000 पैकेट सरसों, मटर का 200 पैकेट, चना 125 पैकेट का निःशुल्क मिनीकिट का वितरण किया जा चुका है
तथा भारत सरकार से निःशुल्क मिनीकिट मसूर का बीज 2468 के सापेक्ष 952 का वितरण किया जा चुका है। बाकि 1516 पैकेट अभी भी अवशेष है। जिन किसान भाईयों को मसूर बोनी है वह तत्काल बीज गोदाम से निःशुल्क मसूर का मिनीकिट लेकर बुआई कर सकते है। इसके अलावा 200 पैकेट चना भारत सरकार से भी प्राप्त हो गया है। जिसे समानुपातिक मात्रा में सभी राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसे भी किसान भाई गोदाम से निःशुल्क लेकर बुवाई कर सकते है। इसके अलावा कृभकों सेन्टर चकिया तथा कृषक सेवा केन्द्र (F.S.C.) नवीन मण्डी पर भी 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूँ उपलब्ध है
आप लोग वहा से भी गेहूँ का बीज ले सकते है। यहां यह भी सभी किसान भाईयों को अवगत कराना है कि गेहूँ बुआई का समय निकलता चला जा रहा है। देर से बुआई करने पर प्रति हेक्टेयर प्रति दिन 30-40 किग्रा गेहूँ के उत्नपादन में कमी आती है। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि गेहूँ की बुआई जल्द से जल्द कर ले ताकि उत्पादन पर कोई प्रभाव न पड़े इसके अलावा यह भी सूचित करना है कि यदि राजकीय बीज गोदाम से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज लेना है तो अनिवार्य रूप से 30 नवम्बर तक गोदाम से बीज ले ले। अन्यथा के बाद गेहूँ के बीजों पर अनुदान देय नहीं होगा।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 144
Users This Year : 23935
Total Users : 36528
Views Today : 309
Total views : 71806