सकलडीहा, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीते चार नंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य चल रहा है। जिले से लेकर तहसील स्तरीय अधिकारी दिन रात जुटे हुए है। इसके लिये बीएलओ,लेखपाल,पंचायत कर्मीयों सहित अन्य विभाग के अधिकारी लगाये गये है। सोमवार को बीडीओ की निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेढ़गावां की तैनात सफाई कर्मी द्वारा एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया। वही एक सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। दो सफाई कर्मियों को चेतावनी दिया गया। विभागीय कार्रवाई से सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई है।
जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एसआईआर कार्य को लेकर लगातार मॉनीटरिंग के साथ स्थलीय निरीक्षण कर रहे है। इस क्रम में ब्लॉक के कुल 104 गांवों में बीएलओ के साथ सफाई कर्मियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को एडीओ पंचायत द्वारा विकास खंड के दो दर्जन बूथों का निरीक्षण किया गया। जिसमें डेढ़गांवा के सफाई कर्मी द्वारा सहयोग नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही सरेसर के सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
वही आलमपुर और बलारपुर में तैनात सफाई कर्मी को चेतावनी दिया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। हर हाल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगकर बीएलओ का सहयोग करे। इस मौके पर सचिव राजेश्वर पाल,राम सिंह,महेन्द्र यादव,प्रिया मौर्या,अरविंद गौतम,शशीकांत,बाबूलाल,संजय यादव,पवन दूबे सहित अन्य ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 145
Users This Year : 23936
Total Users : 36529
Views Today : 312
Total views : 71809