वाराणसी में एक व्यक्ति से ढ़ाई लाख का फ्रॉड हुआ है। उसकी शिकायत पर दंपति के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। उन पर धमकी देने का भी आरोप है। बेनीपुर निवासी मुन्ना लाल मौर्या ने बताया- पवन कुमार सिंह उनके परिचित हैं। उन्होंने मुझसे 2.50 लाख रुपये उधार मांगे थे। मैंने 3 अक्टूबर 2023 को अपनी पत्नी रिंकी मौर्या के खाते से पवन की पत्नी ज्योति सिंह के खाते में 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर किये थे।
पवन ने यह रकम अपने विद्यालय में दूसरा फ्लोर बनवाने के लिए दो साल के लिए मांगी थी और भरोसा दिलाया था कि तय अवधि में रकम दो गुना कर वापस कर देगा।
आरोप है कि बीते कई महीनों से जब प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी तो पवन कुमार सिंह और उसकी पत्नी ज्योति सिंह ने न सिर्फ पैसा लौटाने से इंकार कर दिया बल्कि गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने लगे।
उनकी बेटी 12 साल की बेटी जो पहले पवन के विद्यालय में पढ़ती थी, उसका ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) भी नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जांच के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने पवन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 145
Users This Year : 23936
Total Users : 36529
Views Today : 312
Total views : 71809