नहर में डूबने से सगे भाई बहन की मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां,

बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में सोमवार की दोपहर में नहर में डूबने सगे भाई बहन 10 वर्सीय क्षितिज कुमार और 4 वर्सीय साक्षी की मौत हो गयी । दोनो झूला झूल रहे थे । ग्रामीणो ने शव को बाहर निकाला ।

मौके पर पहुचकर पुलिस ने दोनो को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मथेला के रहने वाले गोबिंद कुशवाहा बाहर प्राइवेट नौकरी करते थे । क्षितिज कक्षा 4 में,लक्ष्मी कक्षा 2 और साक्षी आंगनवाड़ी में बिसापुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे । सोमवार को छुट्टी होने के बाद घर पर बस्ता रखकर नहर किनारे पेड़ पर लगे झूले पर साझी झूला झूल रही थी और क्षितिज झूला,झूला रहा था ।

इसी दौरान साक्षी का हांथ छूट गया और वो नहर में चली गयी । बहन को बचाने में भाई भी नहर में चला गया । वहां दोनो के डूबती देख मझिली बहन 6 वर्सीय लक्ष्मी दौड़कर घर लोगो को बतायी । लोगो को भीड़ लग गयी । लबालब भरे नहर में लोग कूदकर बच्चो को खोजने लगे । करीब आधे घण्टे बाद पहले साक्षी का शव मिला फिर डेढ़ घण्टे बाद क्षितिज का शव मिला ।

ग्रामीणो की सूचना पर पहुँची बलुआ पुलिस ने दोनो को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मौके पर पहुँचे विधायक प्रभु नारायण सिंह ने उच्चाधिकारीयों को अवगत कराते हुए उपस्थित एसडीएम से शव को पीएम भेजने और उचित मुआवजा देने की मांग किया ।

बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । दो मासूम की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया । दादा रामदुलार ,पिता गोबिंद कुशवाहा मां गौरा देवी ,दादी कुसुम लता का रोकर बुरा हाल है ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई