आरएसएस कार्यालयों पर स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

काशी।* विश्व का सबसे स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस समय देश भर में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगठन के कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उल्लास देखने को मिला। स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने वाराणसी महानगर के सभी संघ भवनों पर भी ध्वजारोहण किया।

सिगरा स्थित प्रान्तीय कार्यालय पर काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने ध्वजारोहण किया। विश्व के सामने एक श्रेष्ठ राष्ट्र के नाते भारत को खड़ा करने के लिए हर प्रकार से प्रयत्न करना—यह आज के भारतीयों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता और एकात्मता को अक्षुण्ण रखना, भारत के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के पूर्ण विकास के लिए अपने प्रयत्न, परिश्रम और योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर विभाग कार्यवाह राजेश जी, कार्यालय प्रमुख प्रभाकर जी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लंका स्थित माधवकुंज पर विश्व संवाद केन्द्र, काशी द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख जागेश्वर जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी के नायकों को नमन किया। कार्यक्रम में महानगर प्रचारक आशीष जी, भाग प्रचारक आदर्श जी, नगर कार्यवाह अजीत जी, अभय जी, शशि जी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

गोदौलिया स्थित राममंदिर भवन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र ग्राम्य विकास संयोजक चन्द्रमोहन जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अनेक पीढ़ियों ने देश के लिए त्याग किया, जिसके कारण आज की पीढ़ी स्वतंत्रता का आनंद ले रही है। अब आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ करने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक नितिन जी, कार्यालय प्रमुख सत्यनारायण पीपलवा जी, सह कार्यालय प्रमुख ज्ञानेन्द्र जी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोहता स्थित माधव सेवा प्रकल्प पर सह प्रान्त सेवा प्रमुख पवन जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राकेश जी, रोहित जी, चन्द्रशेखर जी, हेमन्त जी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Riport roshni

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई