थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमें में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 गणेश अग्रहरि निवासी सी 9/134 हबीबपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी को दिनांक 12.08.2026 अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 10.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बावत प्रतिवादीगण 1. शुभम जायसवाल पुत्र गोपाल जायसवाल निवासी बेलवा बाबा मंदिर हबीबपुरा चेतगंज वाराणसी 2. सौरभ कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 गणेश अग्रहरि निवासी सी 9/134 हबीबपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी के द्वारा मारपीट, गाली गलौज,जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 214/2026, धारा- 115(2), 351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

दिनांक 12.08.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वादी मुकदमा व अभियुक्तगण 1.शुभम जायसवाल 2. सौरभ अग्रहरि उपरोक्त को घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने हेतु मोहल्ला हबीबुरा बुलाया गया था । जहां पर वादी मुकदमा व प्रतिवादी सौरभ अग्रहरि उपरोक्त आपस में ही वाद विवाद करने लगे मौके पर समझाने बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया ।

परन्तु समझने को तैयार नही थे । अतः शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अभियुक्त सौरभ कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 गणेश अग्रहरि निवासी सी 9/134 हबीबपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र 22 वर्ष को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सौरभ कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 गणेश अग्रहरि निवासी सी 9/134 हबीबपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान¬- स्थान- हबीबपुरा चेतगंज, दिनांक- 12.08.2026।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 214/2026, धारा- 115(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 उ0नि0 प्रमोद कुमार कुशवाहा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
3. का0 प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
4. रि0का0 अश्वनी कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट: जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई