वाराणसी
थाना लोहता क्षेत्र से 8 अगस्त को घर से बिना बताए लापता हुए 11 वर्षीय बालक को लोहता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को मुढैला तिराहे से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से बालक की तलाश की थी।
मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 अतुल सिंह, का0 रत्नेश राय व का0 राजेन्द्र प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।









Users Today : 30
Users This Year : 23641
Total Users : 36234
Views Today : 56
Total views : 71159