मिशन शक्ति फेज-05 के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, सेवापुरी में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 10.08.2026 को थानाध्यक्ष कपसेठी विकास कुमार मौर्या द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत थाना कपसेठी क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, सेवापुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं पुलिस कर्मचारीगण की उपस्थिति में महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के साथ महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा तथा विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सामना करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्राओं को विशेष रूप से “खुलकर बोलो, चुप्पी तोड़ो” का संदेश देते हुए किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने, बिना संकोच अपनी बात परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस के समक्ष रखने तथा समय से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही छात्राओं को थाना कपसेठी पर स्थापित नवीन मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित 360 डिग्री कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी/फोटो साझा करते समय सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं एम्बुलेंस हेल्पलाइन 108 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुना गया। छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता से संबंधित अपने विचार साझा किए। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं का आत्मविश्वास एवं मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई