दिनांक 12.07.2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक आवास पर वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया तथा वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों/चौकियों व कार्यालयों पर भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया तथा जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया । यह कार्यक्रम “हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य” की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है ।









Users Today : 30
Users This Year : 23641
Total Users : 36234
Views Today : 56
Total views : 71159