वाराणसी
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना भेलूपुर अंतर्गत चौकी खोजवा के प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने अपनी पुलिस टीम के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान चौकी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी पुलिसकर्मियों ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अभियान के माध्यम से थाना भेलूपुर पुलिस ने यह संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों का निर्वहन भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। वृक्षारोपण जैसी पहल न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।









Users Today : 30
Users This Year : 23641
Total Users : 36234
Views Today : 56
Total views : 71159