प्रदीपधर तिवारी (देवधर) के नेतृत्व की वाराणसी के अधिवक्ता सूरज मोदनवाल ने की सराहना, बोले— जूनियर अधिवक्ताओं की बुलंद हो रही आवाज़

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीपधर तीवारी (देवधर) इन दिनों प्रदेशभर के जूनियर अधिवक्ताओं के अधिकारों और समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के माध्यम से वे युवा

अधिवक्ता सूरज मोदनवाल ने कहा कि प्रदीपधर तिवारी (देवधर) प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनकी आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान से प्रदेशभर के युवा अधिवक्ताओं में विश्वास बढ़ा है और उन्हें एक मजबूत मंच मिला है। ऐसे प्रयास न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अधिवक्ताओं की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदीपेश्वर तिवारी लंबे समय से जूनियर अधिवक्ताओं के पेशेवर विकास, सम्मान और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर कार्य वातावरण दिलाना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर बैठकें, विचार-विमर्श और जनहित से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

प्रदीपधर तिवारी ने विश्वास जताया कि संगठन आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन की सक्रियता से प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं में विश्वास और उत्साह का वातावरण बना है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई