जहां कई दल केवल राजनीति करते रहे, वहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने निभाया इंसानियत का धर्म; गरीब बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग देकर जीता लोगों का दिल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर।

चुनावी मंचों पर गरीबों की बात करना आसान है। लेकिन उनके दुःख के समय उनके दरवाजे तक पहुंचना ही सच्ची राजनीति है। इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव विकास विजय नारायण पाण्डेय बदलापुर विधानसभा से मल्हनी विधानसभा के बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा गांव पहुंचे और स्वर्गीय रविन्द्र मिश्रा की पुत्री मानसी मिश्रा के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। ग्रामीणों ने कहा कि जब एक गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह की चिंता में था, तब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता उनके बीच पहुंचकर यह संदेश दिया कि पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनने का संकल्प लेकर चलती है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता सिंह, मोनी मिश्रा, अरविंद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सहयोग और न्याय पहुंचाना है। पार्टी का मानना है। कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ी राजनीति है। और यही विचार उसे अन्य दलों से अलग पहचान दिलाता है।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई