वाराणसी
दिनांक 11.07.2026 को नमो घाट, वाराणसी पर 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के बाढ़ राहत दल के डेढ़ सेक्शन की ड्यूटी पीसी संजय पटेल के नेतृत्व में लगी थी।
ड्यूटी के दौरान आरक्षी आशुतोष मिश्रा और आरक्षी रोहित कनौजिया ने देखा कि एक बोट से एक लड़की ने बीच गंगा नदी में छलांग लगा दी।
बिना समय गंवाए दोनों जवानों ने तुरंत अपनी बोट लेकर गंगा में छलांग लगाई और अपनी जान जोखिम में डालकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे अपने बोट में बैठाकर प्राथमिक चिकित्सा दी गई और विभागीय अधिकारियों को सूचना देते हुए युवती को अस्पताल भेजा गया।
युवती का विवरण:
– नाम: मौसम
– पिता का नाम: भोरीक
– गांव: छीतौड़ी
– थाना: बबुरी
– जिला: चंदौली
पीएसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों जवानों की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की है।









Users Today : 35
Users This Year : 19746
Total Users : 32339
Views Today : 60
Total views : 64148