सकलडीहा,
तहसीलदार के चैंबर में सोमवार को तहसीलदार के प्रभारी राजस्व लिपिक(मालबाबू) शाकिब अर्सलान और अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह के बीच खतौनी शुद्धीकरण 38(2)की फाइल रोके जाने को लेकर विवाद होगया। जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से लहुलुहान हो गया।
अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में मालबाबू को पकड़ने के लिये दौड़ पड़े। एसडीएम कार्यालय के बाथरूम में घुसकर लिपिक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मालबाबू के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित अधिवक्ताओं को शांत कराया।
कोतवाली पहुंचकर अधिवक्ताओं ने प्रभारी राजस्व लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही दूसरी ओर लेखपाल संघ की ओर से तहरीर देकर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि लिपिक ने चाकू से हमला किया वही लेखपाल संघ ने बताया कि तहसीलदार चैंबर की कुर्सी से चोट लगी है।
अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह खतौनी शुद्धीकरण 38(2)की फाइल को लेकर बीते शुक्रवार को तहसीलदार अनुराग सिंह से मिलकर स्वीकृत कराये जाने का आग्रह किया था।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 86
Total views : 71583