रामलला के दर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, पुलिस की पार्टी नेताओं संग बातचीत जारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कांग्रेस के प्रस्तावित रामलला दर्शन कार्यक्रम से पहले सोमवार देर रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर दिया।

कांग्रेस के प्रस्तावित रामलला दर्शन कार्यक्रम से पहले सोमवार देर रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर दिया। वह अयोध्या में राय कनीगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे। रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

उन्हें रात भर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में रखा गया। मौके पर अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल बातचीत जारी है।

मंगलवार को अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन-पूजन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और तनुज पुनिया समेत कई नेता शामिल हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह समेत अन्य नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा है।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई