रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प आज तक विज्ञान भी नहीं खोज पाया है। जब किसी अस्पताल में कोई माँ प्रसव के दौरान जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही होती है, जब किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है,
जब थैलेसीमिया, कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज जीवन बचाने के लिए रक्त की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं, तब एक स्वैच्छिक रक्तदाता ही उनके लिए भगवान का रूप बनकर सामने आता है।
विश्व रक्तदाता दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक वैश्विक अभियान है। रक्तदान ऐसा महादान है जो किसी अजनबी को जीवन का नया अवसर प्रदान करता है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों तक के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है।
समाज को यह समझने की आवश्यकता है कि रक्तदान से शरीर कमजोर नहीं होता, बल्कि यह एक सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रक्रिया है। एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है। रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य की भी नियमित जांच होती है तथा मानवता की सेवा का आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
मैं समाज के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूँ कि वे स्वैच्छिक रक्तदान को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए।
रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि आशा, जीवन और मानवता का दान है। “आपका एक निर्णय, किसी परिवार की पूरी दुनिया बचा सकता है।” आइए, स्वेच्छा से रक्तदान करें और मानवता की इस महान सेवा में अपना योगदान दें।











Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614