चंदौली
जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने डीआईजी वाराणसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जिले में कानून का राज स्थापित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा किया जाए।
किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि कुछ माह पूर्व मुग़लसराय रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रोहितास पाल (रोमी) की निर्मम हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं धानापुर के बीच बाजार में मुटून यादव को गोली मारने जैसी घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंदौली जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
डीआईजी को दिए गए ज्ञापन में रोहितास पाल हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई। किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि जब तक रोहितास पाल के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर आम जनता में विश्वास बहाल करने की मांग की।
“रोहितास पाल को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा।” — पिंटू पाल, किसान नेता











Users Today : 58
Users This Year : 24569
Total Users : 37162
Views Today : 63
Total views : 73037