वाराणसी
वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में जनसंपर्क कार्यक्रम के पश्चात रामपुर वार्ड में सीवर एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
यह निर्माण कार्य पशु चिकित्सालय के सामने मुख्य मार्ग से कमलेश यादव के आवास होते हुए सीमा सिंह के आवास से वीणा सिंह के आवास तक कराया जाएगा। 332 मीटर लंबाई की इस सीवर एवं इंटरलॉकिंग सड़क परियोजना की कुल लागत 34.16 लाख रुपये है।

शिलान्यास कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना का कार्य विधायक ने विनोद पाठक से कराया। नारियल फोड़ने का कार्य पार्षद लल्लन सोनकर ने किया, जबकि शिलापट्ट का अनावरण गोविंद मौर्य एवं अनिरुद्ध कनौजिया द्वारा किया गया।
परियोजना के शिलान्यास से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप बदल रहा है। लोगों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अशोक जायसवाल, अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह बघेल, सृजन श्रीवास्तव, मनोज यादव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, रितेश पाल, गौतम, पंकज मौर्य, अखिलेश मौर्य, कुलदीप सेठ, जय सिंह चौहान, गोविंद मौर्य, गुरुदयाल सिंह, हरिनारायण मिश्रा, गोपाल केसरी, ऋषभ सिन्हा, सिद्धार्थ मौर्य, विक्की बघेल, अनिल बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।









Users Today : 27
Users This Year : 15594
Total Users : 28187
Views Today : 58
Total views : 55966