दिनांक 27.05.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए करवल बस्ती में दबिश दी गई। उक्त कार्रवाई के दौरान 03 नफर महिला/पुरुष अभियुक्त को कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना बड़ागाँव पर 0194/2026 धारा 60,60(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त/ अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वे अपने जीविकोपार्जन एवं परिवार के भरण-पोषण हेतु कच्ची शराब का निर्माण कर विक्रय करती हैं तथा उसी दौरान उन्हें पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ताओं का विवरण-
1. अनीता देवी पत्नी देवेन्दर नि0करवल बस्ती थाना बड़गांव वाराणसी उम्र 40 वर्ष
2. अजय पुत्र स्व0 बलिराम नि0करवल बस्ती थाना बड़गांव वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष
3. विजमा देवी पत्नी उदय भान नि0 करवाल बस्ती थाना बड़गांव वाराणसी उम्र 38 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
01. अवैध कच्ची शराब – 70 लीटर
02. प्लास्टिक पाइप लगा टीन – 10 अदद
03. खाली बोतल – 07 अदद
04. एल्यूमीनियम की पतीली – 10 अदद
05. चुआनी – 10 अदद
06. लहन का सूखा सामान -लगभग 20 किलो
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
थाना बडागाँव पुलिस टीम का विवरणः
1.उ0नि0 मनीष कुमार
2.उ0नि0 रोशन सिंह
3.उ0नि0 मुन्ना प्रसाद
4.म0आ0 अन्जू
5.म0आ0 शीलम
6.म0रि0का0 करिश्मा केसरवानी
आबकारी टीम क्षेत्र-2 का विवरणः
1.श्री प्रदीप मिश्रा आबकारी निरीक्षक
2.प्र0 आबकारी सिपाही सुधीर कुमार सिंह
3.आबकारी सिपाही चन्द्रभान सिंह
4.आबकारी सिपाही शिवानंद सरोज
5.आबकारी सिपाही रजनीश प्रकाश यादव











Users Today : 18
Users This Year : 16734
Total Users : 29327
Views Today : 21
Total views : 58102