कार में दम घुटने से साढ़े तीन साल के बच्चे ने तोड़ा दम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने घोषित किया मृत। अखंडनगर थाना क्षेत्र के सीएचसी से जुड़ा मामला। मृतक की पहचान अथर्व पुत्र आलोक कुमार तिवारी के रूप में हुई।
अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 में तैनात है बच्चे का पिता। बताया जाता है कि बच्चा घर में रखी गाड़ी की चाबी लेकर चला गया गाड़ी में और उसी में दम घुटने से हो गई मौत। काफी देर न मिलने पर बच्चे की खोजबीन की गई। सीसीटीवी भी चेक किया गया तब बच्चे की गाड़ी में होने का पता चला।