वाराणसी गोमती ज़ोन यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नृपेन्द्र कुमार ने कमान संभाल ली है। उनके कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। 18 अप्रैल को ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में हाईवे और मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई।

नृपेन्द्र कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर बाधा डालने वाले और गलत लेन में चलने वाले भारी वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में पुलिस ने 257 वाहनों का चालान किया और 2 वाहन सीज किए। एडीसीपी की इस सख्ती और मुस्तैदी की जनता सराहना कर रही है, क्योंकि इससे न केवल जाम से मुक्ति मिल रही है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।











Users Today : 48
Users This Year : 23839
Total Users : 36432
Views Today : 117
Total views : 71614