वाराणसी में अपराधियों पर बड़ा वार: टॉप-10 बदमाशों की नई लिस्ट जारी, ‘यक्ष’ ऐप से तैयार हुई पूरी कुंडली!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

कमिश्नरेट पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की नई सूची अपडेट की है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि ‘यक्ष’ ऐप के जरिए इन अपराधियों की पूरी डिजिटल कुंडली तैयार की गई है।

इस सूची में शामिल एक बड़ा अपराधी अजय चौहान (कोयला बाजार, आदमपुर) अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। यहां तक कि पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि वह जीवित है या नहीं।

🔍 तीन जोनों से चुने गए टॉप अपराधी

पुलिस ने काशी, वरुणा और गोमती जोन से टॉप अपराधियों को चिन्हित किया है—

• काशी जोन: अजय चौहान, प्रवीण मिश्रा

• वरुणा जोन: फहीम अंसारी उर्फ रिंकू, गोलू यादव उर्फ सुदीप/संदीप, अभिषेक सिंह उर्फ हनी/जहर/राहुल, राजेश सिंह उर्फ बंटी, श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित

• गोमती जोन: सिज्जन यादव, शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ, मुलायम उर्फ महंगी यादव

⚖️ कौन जेल में, कौन बाहर?

• 4 अपराधी जमानत पर बाहर: फहीम अंसारी, सिज्जन यादव, शिवशंकर सेठ, मुलायम यादव

• 5 अपराधी जेल में बंद

• 1 (अजय चौहान) फरार

📊 मुकदमों का लंबा इतिहास

इन अपराधियों पर दर्ज मुकदमों की संख्या भी चौंकाने वाली है—
राजेश सिंह (44), श्रीप्रकाश मिश्रा (50), गोलू यादव (38), अभिषेक सिंह (36) समेत सभी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

🧾 हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर कार्रवाई

* 10 में से 9 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है

* मुलायम यादव की हिस्ट्रीशीट अब तक नहीं खुली

गैंगस्टर एक्ट में 3 पर कारवाई

* अभिषेक सिंह (60 लाख संपत्ति जब्त)

* बाबू सेठ (3.59 करोड़+ संपत्ति जब्त)

* मुलायम यादव (करीब 4.25 लाख संपत्ति जब्त)

📱 ‘यक्ष’ ऐप बना पुलिस का नया हथियार

पुलिस का ‘यक्ष’ ऐप अब अपराध नियंत्रण में बड़ा रोल निभा रहा है। इसमें जिले के 17,140 अपराधियों का पूरा डेटा फीड किया गया है, जिसमें—

* लोकेशन ट्रैकिंग

* मोहल्ला सत्यापन

* बीट और चौकी डिटेल

* जियो टैगिंग

जिले में फिलहाल 1626 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हैं और 111 गैंग का सत्यापन हो चुका है। कुल मिलाकर, वाराणसी पुलिस अब हाईटेक रणनीति के साथ अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही बड़े एक्शन की संभावना जताई जा रही है।

 

रिपोर्ट राधिका तिवारी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई