लोकल के साथ साथ यात्री भी हो परेशान
इन दिनों काशी में पर्यटकों की भीड़ चारों तरफ देखने को मिल रही है,जिसमे सबसे ज्यादा भीड़ काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के आस पास होती है। इसी भीड़ का फायदा उठा कर जेब कतरों का गिरोह एक्टिव है। शनिवार को चौखंभा निवासी एक युवती अपने घर से निकली और काल भैरव मंदिर के पीछे से होते हुए भाट गली तक पहुंची
तो उसने देखा कि उसका पिट्ठू बैग बड़े ही शातिर तरीके से कटा हुआ है और उसमें से पांच हजार रुपया और आधार सहित कुछ जरूरी दस्तावेज गायब थे। स्थानीय लोगों के अनुसार रोज ही मंदिर के आस पास ऐसी घटना हो रही है। जिस कारण लोकल के साथ साथ पर्यटक भी इसका शिकार होते है।










Users Today : 28
Users This Year : 23819
Total Users : 36412
Views Today : 36
Total views : 71533