सेवापुरी।
क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय परसीपुर व जगापट्टी के प्रांगण में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में “बाल वाटिका नवारंभ उत्सव 2026” हर्षोल्लास वातावरण के बीच मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा चौपाल में प्रदर्शनी, अभिवावकों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अभिवावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजना अनिवार्य है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति और बाल वाटिका के उद्देश्यों के बारे में बताया।
प्राथमिक विद्यालय पर्सीपुर के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने विद्यालय को एक प्रकाश स्तंभ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति और बच्चों के सर्वांगीण विकास का विजन साझा किया। विद्यालय परिसर में हरियाली, अनुशासन, प्रार्थना सभा, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीएलएम प्रदर्शनी का भी भव्य आयोजन किया गया जहां विज्ञान और अन्य विषयों के तकनीकी मॉडल सजाये गये थे। विशेष रूप से मीना मंच के स्टाल ने सबका ध्यान आकर्षित किया।
इस कार्यक्रम में सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा जहां छात्रों, अतिथियों और अभिवावकों व अन्य लोगों ने फोटो खिंचवाई।उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों व जागरुक अभिवावकों को माल्यार्पण व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के नुक्कड़ नाटक पहाड़ी नृत्य, डांडिया आदि के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर जगापट्टी के प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय, गायत्री देवी ,नाजमा बेगम, सलमा बेगम सहित तमाम लोग शामिल थे।










Users Today : 254
Users This Year : 10655
Total Users : 23248
Views Today : 418
Total views : 45657